पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना काल में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए हरियाणा भाजपा द्वारा की गई अपनी तरह की पहली वर्चुअल रैली को सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे 20 लाख लोगों के देखे जाने से पार्टी की आईटी में खुशी है। गुड़गांव में आईटी के प्रदेश संयोजक अरुण यादव ने बताया कि रविवार को वर्चुअल रैली को बीजेपी हरियाणा के फेसबुक पेज पर 4 लाख 74 हजार लोगों ने इसे देखा, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फेसबुक पेज पर रैली देखने वालों की संख्या 2 लाख 90 हजार 426 रही।
इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के पेज पर 151354, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के पेज पर 92548, कृष्ण पाल गुर्जर के पेज पर 2 लाख 30 हजार, अरुण यादव के पेज पर 3 लाख 2 हजार 600 लोगों ने रैली देखी। केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया के पेज पर 22220, संजय भाटिया के पेज पर 55213,नायाब सिंह सैनी के पेज पर रैली देखने वालों की संख्या 42246, सुनिता दुग्गल के पेज पर रैली देखने वाले 37512 रहे। इसी तरह मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों के यु ट्युब व ट्वीटर एकाउंट पर भी लाखों लोग जुड़े। इस रैली को सीधा दिखाने के लिए 650 जूम मीटिंग, 8662 जूम वैबीनार व 2228 वैबएक्स वैबीनार हुए।इस तरह रैली में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या 2077143 रही।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.