वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था एवं वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत नेशनल कान्फ्रेंस एवं राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड 2021 का आयोजन होटल मेरिएट विजय नगर में किया गया। यहां गुड़गांव के आशुतोष को राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड से सम्मानित किया गया। आशुतोष जन्म से सुनने में पूरी तरह असमर्थ हैं, लेकिन उन्होंने अपनी दिव्यांगता को चुनौती देकर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे पहले उन्हें मिस्टर इंडिया प्लस का खिताब भी दिया गया था। वे गुड़गांव में इंडसिंड बैंक में एसोशिएट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
इंदौर के विजय नगर में आयोजित इस अवार्ड सेरेमनी में आशुतोष को इंदौर के सांसद शंकर लालबानी ने यह अवार्ड दिया। वहीं आशुतोष इस अवार्ड लेकर काफी उत्साहित है। आशुतोष ने विपरीत परिस्थितियों में भी उसने कठिन परिश्रम और अथक प्रयासों से हंसराज कॉलेज, दिल्ली से बीकॉम (ऑनर्स) और आईआईएम लखनऊ से एमबीए की डिग्री प्राप्त की थी। ऐसे में वे दिव्यांगता चुनौती देकर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बने आशुतोष को यह अवार्ड दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.