पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुड़गांव में पिछले चार दिन से रुक-रुककर हो बारिश के बाद बुधवार को भी सुबह कई स्थानों पर बारिश तो कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद भी दिनभर धूप नहीं निकली और पूरे दिन धुंध छाई रही। हालांकि दिनभर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान जनवरी महीने में पिछले चार साल में सबसे अधिक दर्ज किया गया।
वर्ष 2017 में जनवरी महीने में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। वहीं बुधवार को भी गुड़गांव में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कों को बुरा हाल हो गया और कई सड़कें क्षतिग्रस्त होने के बाद कीचड़ से लथपथ दिखी। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
गत शनिवार से गुड़गांव में कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह जलभराव दिखाई दे रहा है। वहीं कई सड़कें बारिश के कारण क्षतिग्रस्त भी हो गई हैं। बुधवार सुबह 7 बजे से ही हल्की बारिश शुरू हो गई, जो सुबह 8.30 बजे तक जारी रही।
इसके बाद दिनभर बादल व धुंध छाई रही। ऐसे में विजिबिलिटी 500 मीटर तक ही रही। वहीं मौसम विभाग की ओर से एनसीआर में गुरुवार से कोहरा छाए रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अभी मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा और एक बार फिर 9 जनवरी को भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि वीकेंड पर अब ठंड बढ़ने वाली हैं।
बुधवार की अलसुबह पटौदी के आसपास के गांवों में तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ अलबता सरसों की फसल को जरूर इससे कुछ नुकसान होगा। अचानक ओलावृष्टि के कारण किसानों की सांसें फूल गई। वहीं ओलावृष्टि के कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।
गांव लोकरा, मऊ के आसपास सुबह 5और 6 बजे के दरमयान तेज बरसात हुई इस बरसात के साथ एकाएक ओलावृष्टि शुरू हुई तो लोगों की आंखें अपने आप ही खुल गई। धरती पर सफेद चादर लोकरा गांव के संदीप यादव के अनुसार धरती पर सफेद चादर फैल गई थी।
ओलों की मोटाई कम थी लेकिन ओलावृष्टि ज्यादा भी। सरसों की फसल को नुकसान होने की कुछ संभावना है। सर्दी बढ़ी अचानक ओलावृष्टि के कारण पटौदी और आसपास के इलाके में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह से ही रूक रूक कर बरसात हुई। बरसात के कारण गेहूं की फसल को काफी फायदा होने की उम्मीद है। कृषि अधिकारियों की माने तो अभी मौसम कृषि के अनुकूल है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.