पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस मेगा एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य के दौरान कच्ची मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह जाने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर को जब तक जेसीबी मशीन एवं अन्य मजदूरों की मदद से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मृतक मजदूर का नाम डालचंद पुत्र हरी सिंह उम्र 40 साल निवासी जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मजदूर अपने बच्चों के लालन -पालन करने के लिए एक महीने पहले ही अपने घर से आया था। दिन- रात कड़ी मेहनत कर अपने बच्चों के लिए दो वक्त की रोजी रोटी का जुगाड़ डालचंद करता था। रोजाना की तरह मंगलवार को भी डालचंद अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ दिल्ली - मुंबई मेगा एक्सप्रेस वे पर काम करने के लिए आया था। एक्सप्रेस वे पर तेज गति से कार्य चल रहा है।
जिसमें सबसे तेज कार्य मिट्टी की ढुलाई व कुटाई पर चल रहा है। इसी कार्य के दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा डालचंद के ऊपर गिर गया। जिसमें वह काफी नीचे दब गया। मिट्टी के वजन के कारण तथा सांस नहीं ले पाने के कारण उसकी जान चली गई। जांच अधिकारी बनवारी लाल ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली -मुंबई मेगा एक्सप्रेसवे पर काम करते समय डालचंद मजदूर की मौत हुई है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.