पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लॉक डाउन-4 में व्यावसायिक गतिविधियों को छूट दिए जाने के साथ ही दिल्ली से गुड़गांव में प्रवेश करने के लिए लोग हिंसा पर उतारू हो रहे हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के सलापुर खेड़ा गांव की तरफ से काफी लोग गुड़गांव में प्रवेश करने को लेकर जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव किया। हालांकि कई पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं।
वहीं पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने 6 आरोपियों के नामजद सहित 800 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दोपहर बाद जिन गली में पथराव हुआ था, नगर निगम ने उस गली के बाहर गुड़गांव की सीमा में दीवार खड़ी कर दी। ऐसी कई गलियों को रोक दिया गया है, जिससे आम लोग गुड़गांव में एंट्री कर रहे थे। दिल्ली से गुड़गांव में प्रवेश रोकने के लिए नगर निगम ने पालम विहार क्षेत्र में सभी अवैध एंट्री प्वांइट्स पर दीवार खड़ी कर दी। बुधवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे दिल्ली के गांव सलापुर खेड़ा के रास्ते कुछ प्रवासी लोग गुड़गांव में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही पुलिस को इस बारे में पता चला तो पुलिस वहां पर पहुंची और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बीच इन मजदूरों ने एकाएक पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आने की भी सूचना है। इस घटना की सूचना मिलते ही गुड़गांव के पालम विहार और उद्योग विहार थाना के एसएचओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गुड़गांव में प्रवेश करने वाले ये वो लोग थे, जो कि यहां काम करने आते हैं। लॉकडाउन के बीच उन्हें आने की अनुमति नहीं है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से लोग ईंट, पत्थर आदि पुलिस पर फेंक रहे हैं। एक गली के अंदर काफी भीड़ है, जो कि सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रही है।
डीसी के आदेश पर सील किया गया है दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर
गुड़गांव के जिलाधीश के आदेशों पर दिल्ली के साथ लगते सभी बॉर्डर को पूरी तरह से सील किया गया है। जरूरी चीजों के सामान को लाने-ले जाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। वह भी मूवमेंट पास के आधार पर। लेकिन बुधवार को जिस तरह से लोगों ने अवैध रूप से यहां घुसने की कोशिश करते हुए पुलिस पर पथराव किया, उसकी जांच भी की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस तरह से लोगों को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.