पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ई वाहन खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए स्विच दिल्ली संकल्प लॉन्च किया है। डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ने डब्लूआरएस इंडिया के सहयोग से ईवी वाहन खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए स्विच दिल्ली अभियान के तहत पहला वेबिनार आयोजित किया।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने स्विच दिल्ली संकल्प की शुरुआत कर संबोधित किया और दिल्ली में सभी को ईवी वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया। कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में ईवी क्रांति का हिस्सा बनाने के लिए और दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए ev.delhi.gov.in/pledge पर स्विच दिल्ली संकल्प को लॉन्च किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलाव सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण यात्रा रही। मुझे यह बताते हुए खुशी और गर्व है कि दिल्ली में लगभग 7000 से अधिक नए ईवी पंजीकृत किए गए हैं। 210 से अधिक स्वीकृत मॉडल पर लगभग 13.5 करोड़ की सब्सिडी अब तक वितरित की जा चुकी है।
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीद में तेजी लाने के लिए जनता और हित धारकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित वेबिनार में 100 से अधिक लोग शामिल हुए।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.