पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर 28 फरवरी को होने वाले उप चुनाव के लिए शनिवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषणा कर दी। पार्टी ने कहा कि सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जनता के हित में अच्छा काम किया है। जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी जनता के लिए काम करने की नीति को बढ़ावा देती है, आम आदमी पार्टी ने सभी प्रत्याशियों का चुनाव उसी नीति के आधार पर किया गया है।
धीरेंद्र (बंटी गौतम) आम आदमी पार्टी के अंदर कोंडली क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। विजय कुमार अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के और डॉक्टर बीआर अम्बेडकर जन-महोत्सव समिति के सचिव रह चुके हैं। विजय एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे त्रिलोकपुरी में जानवरों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पशु आश्रय चलाते हैं। सुनीता मिश्रा शालीमार वार्ड की मोहल्ला समन्वयक होने के साथ शालीमार विधान सभा की महिला विंग की सचिव हैं।
आप की ओर से उप चुनाव की पांचों सीटों पर घोषित प्रत्याशी
1. धीरेंद्र (बंटी गौतम), वार्ड कल्याणपुरी 8E
2. विजय कुमार, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 2ई
3. मोहम्मद इसराक खान, पूर्व एमएलए सीलमपुर, वार्ड चौहान बांगर 41ई
4. राम चंद्र, पूर्व एमएलए बवाना, वार्ड रोहिणी सी 32एन
5. सुनीता मिश्रा, वार्ड शालीमार बाग- नॉर्थ 62एन
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.