पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में रोडरेज की घटना में ऑटो चालक की जान चली गई। सड़क पर उसका डीटीसी बस चालक से झगड़ा हो गया था। चालक ने बस भगा दी, जहां बस गेट पर लटका ऑटो चालक पहिये के नीचे आ गया। मृतक की पहचान हर्ष विहार निवासी रेशम पाल (40) के रूप में हुई। डीटीसी बस जब्त कर पुलिस आरोपी को तलाश रही रही है। पुलिस ने बताया बस मार्शल राहुल गौतम ने बताया वह कोंडली में रहता है। उसकी तैनाती डीटीसी रूट संख्या-33 पर थी।
दोपहर को बस आनंद विहार से यमुना विहार पहुंची। तभी बस रेशम पाल के ऑटो से टच हो गई। चालक विजय ने बस आगे ले जाने का प्रयास किया तो ऑटो चालक रेशम पाल ने ओवरटेक कर बस रुकवा ली। विजय और रेशम पाल के बीच कहासुनी होने लगी। हालात मारपीट के बन गए। मौके पर भीड़ बढ़ती देख विजय ने बस भगाने की कोशिश की। रेशम पाल बस के अगले दरवाजे पर लटक गया। विजय ने रफ्तार बढ़ाई तो रेशम बस के दरवाजे से गिरा और पिछले पहियों के नीचे आ गया। रेशम की मौत हो गई।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.