पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा कार्यकर्ता लॉकडाउन के दौरान दिल्ली समेत देशभर में लॉकडाउन के दौरान केन्द्र सरकार के काम और उपलब्धियों को दो जून तक लोगों को बताएंगे। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश भर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। लॉकडाउन के कारण भाजपा की बंद पड़ी राजनीतिक गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। इस अभियान के साथ पार्टी की राजनीतिक व संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग करके रणनीति तैयार की है।
नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर दिल्ली भाजपा गुरुवार से विशेष अभियान शुरू कर रही है। इस कार्यक्रम के दौरान हर बूथ पर कार्यकर्ता सेनिटाइजेशन अभियान चलाएगी। बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान में मोदी सरकार की उपलब्धियां सोशल मीडिया के माध्यम से तीन तलाक के खिलाफ कानून, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाना, अदालत द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर का मार्ग प्रशस्त करना सहित अन्य कार्यों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.