पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिल्ली भाजपा हाईकमान के मनमाने निर्णय से निगम पार्षदों में आलाकमान के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। इसका असर 24 जून को उत्तरी निगम के स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भाजपा के नौ पार्षदों ने बगावत करते हुए क्रॉस वोटिंग कर दी। इससे स्टैंडिंग कमेटी के तीन मेंबरों के कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हुई सीटों पर चुनाव में भाजपा के दो मेंबर योगेश वर्मा और छैल बिहारी के निर्विरोध चुने जाने के बजाय चुनाव करवाने की स्थिति पैदा हो गई।
कारण भाजपा के निगम पार्षदों में फूट देखकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार भी मैदान में उतार दिये और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर के दो पदों के लिए चुनाव करवाना पड़ गया। चुनाव में एक सीट के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस के मुकेश गोयल और आम आदमी पार्टी के अजय शर्मा मैदान में उतर गए। वोटिंग में मुकेश गोयल को 15 मत वहीं आम आदमी पार्टी के अजय शर्मा को 25 वोट मिले और वो स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर बन गए।
104 पार्षदों वाले उत्तरी दिल्ली नगर निगम में बीजेपी के पास फिलहाल 65 निगम पार्षद हैं। जिसमें 10नॉमिनेटिड निगम पार्षद भी हैं पर उन्हें सदन में मतदान का अधिकार नहीं है। पर चुनाव के दौरान भाजपा को दोनों उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 56 वोट ही हासिल हुए। ऐसे में बीजेपी के नौ पार्षदों पर क्रास वोटिंग करने का आरोप है।
उत्तरी निगम के स्टैंडिंग कमेटी और जोनल चुनाव में जो भी भाजपा के निगम पार्षद आम आदमी पार्टी के द्वारा दी गई धन या अन्य लोभ में आकर पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है उन सभी की पहचान की जा रही है। उन पार्षदों को पार्टी के विरुद्ध गतिविधि कार्य करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी। -आदेश गुप्ता, अध्यक्ष, दिल्ली भाजपा
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.