पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पूर्वी दिल्ली नगर निगम अब अपने कर्मचारियों की पदोन्नति खुद करेगा। अभी तक निगम कर्मचारियों की वरीयता सूची व पदोन्नति के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम नोडल के तौर पर कार्य करता था। निगम कर्मचारी काफी लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। इस संबंध में महापौर निर्मल जैन ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए इस निर्णय तक पहुंचने के लिए उन्हें लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। लंबे समय से कर्मचारियों की मांग थी कि उनकी जवाबदेही पूर्वी दिल्ली नगर निगम के प्रति है। उन्हें वेतन भी वहीं से मिलता है तो उनकी पदोन्नति किसी अन्य निगम के हाथ में क्यों है। निगम कर्मचारियों की इस मांग को जायज मानते हुए सदन ने अपनी सहमति प्रदान की थी और इस बाबत प्रस्ताव को सदन में मंजूर कर दिया था, ताकि कर्मचारियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सके।
पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा कराने की योजना
निर्मल जैन ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के इस फैसले से कर्मचारियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जिससे कार्य की गुणवत्ता सुधरेगी और कर्मचारियों को आर्थिक लाभ भी होगा। निगमों के बंटवारे के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम को तीनों निगमों के कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य सौंपा गया था, लेकिन कर्मचारियों की कमी और कार्य बोझ के चलते अधिकतर निगम कर्मचारियों को समय से प्रमोशन संबंधी लाभ नहीं मिल रहे थे। अब पूर्वी दिल्ली नगर निगम समूह ए को छोड़कर सभी कर्मचारियों का प्रमोशन खुद करेगा, जिससे पदोन्नति संबंधी कार्य में तेजी आएगी। इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली नगर निगम की योजना पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा कराने की भी है।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.