पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पत्रकार अर्नब गोस्वामी के गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मान सिंह रोड पर प्रदर्शन किया जिसमें आदेश गुप्ता सहित कई भाजपा नेताओं ने भाग लिया। इसके बाद प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े पत्रकार पर महाराष्ट्र सरकार ने हमला किया है।
महाराष्ट्र में पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ हुए व्यवहार की निंदा करते हुए गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में शिवसेना और कांग्रेस सरकार की निंदा की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र की कांग्रेस-शिवसेना की सरकार ने अपने तानाशाही रवैए से आपातकाल की याद दिला दी है।
पत्रकार को चार साल पहले ही बंद हो चुके केस काे जानबूझकर दोबारा से खोल कर गिरफ्तार किया गया है। ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस कोई बदला ले रही है इसलिए उनके साथ आतंकवादियों जैसा सलूक करना चाहती है। पुलिस वैन में ले जाते समय गोस्वामी के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार भी किया गया है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.