पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुलिस ने ऐसे नाबालिग को पकड़ा है, जो लड़की को परेशान कर रहा था। वह उसके साथ रात गुजारने तक की बात कह चुका था। आरोपी की उम्र 17 साल है। वह ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने इसका मोबाइल जब्त किया है। मामले में मिली शिकायत के पांच घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया। पुलिस के मुताबिक सात अप्रैल को जगतपुरी इलाके में रहने वाली लड़की ने मामले में शिकायत दर्ज करायी।
जिसमें बताया गया युवक इंस्टाग्राम पर उसका पीछा कर रहा है। वह उसे अश्लील चीजें मैसेंजर पर भेज रहा है। उसके साथ एक रात शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा है। यह डिमांड पूरी नहीं होने पर वह ऐसा लगातार करता रहेगा, ऐसा आरोपी ने पीड़िता के सामने दावा किया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.