पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पोंजी स्कीम में दो सौ फीसदी रिटर्न का झांसा देकर ठगी के आरोप एक जालसाज को अरेस्ट किया गया है। इस पर निवेशकों से पांच करोड की ठगी का आरोप है। पुलिस इसके एक सहयोगी को पहले ही पकड़ कर चुकी है। आरोपी की पहचान आदर्श नगर निवासी संजीव उपाध्याय के तौर पर हुई। पिछले साल 130 लोगों ने मामले में शिकायत दी थी। इस शिकायत में बताया गया संजीव उपाध्याय और अरुण अग्निहोत्री ग्रेट इंडिया एक्सपो नाम से एक फर्म चलाते हैं।
इस फर्म में लोगों को निवेश करने पर दो सौ फीसदी रिटर्न देने का झांसा दिया गया था। लोगों ने करीब पांच करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। रकम हड़पने के बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गये थे। इस केस की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते खंगाले। जिसमें यह जानकारी सामने आई आरोपी संजीव ने खातों से करोड़ों रुपये निकाले हैं।
दोनों आरोपी राजधानी कॉलेज में क्लासमेट रहे है।जो रूस व उज्बेकिस्तान में प्रदर्शनी आयोजित कराते थे। प्रदर्शनी को लेकर कंपनी ने एक ब्रोशर तैयार किया। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों, पुरस्कारों, अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायों के बारे में आकर्षक वेबसाइट्स बनाई। इन सामग्रियों का उपयोग निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किया गया था। इस मामले में अरुण अग्निहोत्री को पिछले साल गिरफ्तार कर लिया गया था।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.