पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नार्थ एमसीडी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण और पुनर्चक्रण करेंगी। इसके लिए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मीनाक्षी लेखी और उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने मंगलवार को जखीरा फ्लाईओवर के पास ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु सामग्री पुनर्रापित सुविधा केंद्र (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्र) का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सामग्री पुनर्रापित सुविधा केंद्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मदद करेगा।
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि यह सामग्री पुनर्रापित सुविधा केंद्र दिल्ली में अपनी तरह का पहला अर्ध-स्वचालित अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र एनजीओ द्वारा संचालित किया जाएगा, जो उत्तरी दिल्ली नगर निगम को कूड़ा मुक्त दिल्ली बनाने में सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगी हुई है, जो प्रति दिन 8 टन कचरे का प्रसंस्करण कर सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने हरित अपशिष्ट से खाद बनाने के लिए उत्तरी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में संयंत्र स्थापित किए हैं।
भलस्वा लैंडफिल में जाने वाला कम होगा कचरा
एनजीओ के संस्थापक भारती चतुर्वेदी ने कहा कि हम उत्तरी दिल्ली नगर निगम के साथ मिलकर भलस्वा लैंडफिल में जाने वाले कचरे को कम करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि हम नागरिकों, बाजारों, स्कूलों के सहयोग से निगम के क्षेत्र को कूडा रहित करने की दिशा में कार्य करेंगे।
दो लाख ‘वृक्ष’ लगाकर 3 वर्ष के लिए लेंगे गोद
संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में दिल्ली सहित देशभर में पौधरोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान देश भर में मिशन से लोग दो लाख ‘वृक्ष’ लगाकर तीन वर्ष के लिए वृक्ष गोद लिया। इसके लिए बाबा हरदेव के स्मृति में 21- 23 फरवरी तक देशभर में पौधरोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान मनाया गया।
जिसमें देशभर की 3000 शाखाओं ने लगभग दाे लाख पौधे लगाये और साथ ही उन पौधों को कम से कम तीन वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण भी लिया। यह देशव्यापी स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान बाबा हरदेब सिंह खुद शुरू किए थे। तब से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
समय-समय पर अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई के अतिरिक्त अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, पुरातन स्मारकों, समुद्र तथा नदियों के तटों इत्यादि पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। बाबा जी का यही संदेश था कि आने वाले वर्षों में भी ऐसी सेवाएं रुकनी नहीं चाहिए।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.