पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहा, जितनी तेजी से अब सक्रिय मरीज बढ़ने लगे हैं। देश में रोज औसतन 4 लाख टीके लग रहे हैं। 10 दिन पहले यह औसत 3.71 लाख था। यानी सिर्फ 7.20% बढ़ोतरी हुई है। जबकि, दूसरी ओर कोरोना के सक्रिय मरीज 10 दिन में ही 1.37 लाख से बढ़कर 1.49 लाख हो गए हैं। यानी, 7.87% की बढ़ोतरी।
देश में कुल 3 करोड़ हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, जबकि टीके 1.17 करोड़ ही लग पाए हैं। केंद्र सरकार ने फरवरी अंत तक सभी 3 करोड़ वर्कर्स को टीके लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसे बढ़ाकर मार्च मध्य कर दिया गया है। हालांकि, यह लक्ष्य भी अब काफी दूर नजर आ रहा है, क्योंकि अभी पौने दो करोड़ हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की एक डोज भी नहीं लग पाई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि रोज 10 हजार अस्पतालों में वैक्सीन लग रही है। इनमें दो हजार निजी अस्पताल शामिल हैं। आने वाले दिनों में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 50 से ज्यादा उम्र के 27 करोड़ लोगों को टीका लगाने की शुरुआत मार्च के मध्य में करने की तैयारी है। वैक्सीनेशन सेंटर्स की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की जाएगी।
बांग्लादेश ने हमसे से टीके लिए, 1.26% आबादी को लगा चुका
बांग्लादेश की कुल आबादी सिर्फ 16 करोड़ है। 10 करोड़ टीके उसने भारत से लिए हैं। 21 लाख टीके लगा चुका है। वहां 1.26% आबादी को एक डोज लग चुकी है।
जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में टीकाकरण सबसे धीमा
सक्रिय मरीज... 17 सितंबर 2020 को सर्वाधिक 10.18 लाख थे। फिर 12 फरवरी 2021 तक गिरावट जारी रही। 1.37 लाख बचे थे, अब 1.49 हैं। इन 4 राज्यों में बढ़ रहे हैं सक्रिय मरीज
पंजाब: दफ्तर-रेस्त्रां में डिसप्ले करना होगा कर्मियों का टेस्ट कब कराया
महाराष्ट्र के बाद पंजाब में भी सख्ती बढ़ाई जा रही है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि निजी दफ्तरों और रेस्त्रां को अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट का ब्योरा डिसप्ले करना होगा। इसमें बताना होगा कि आिखरी बार कोरोना टेस्ट कब कराया गया था। ताकि, वहां आने वाले लोग आश्वस्त हो सकें कि जिनसे वे मिल रहे हैं, उनका टेस्ट हो चुका है।
राज्य में सिनेमाघरों को 100% दर्शक क्षमता के साथ चलाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे के बाद विदर्भ में भी नए कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को छूट दे दी गई है कि अगर जरूरी लगे तो वे लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू का फैसला भी ले सकते हैं।
एक राहत की बात भी... अब मौतें नहीं बढ़ रहीं
भारत में 7 फरवरी के बाद कोरोना से रोज होने वाली मौतों का औसत लगातार 100 से नीचे बना हुआ है। दुनियाभर में रोज औसतन 6,500 मौतें हो रही हैं। यानी, दुनिया की कुल मौतों की सिर्फ 1.6% ही भारत में हो रही हैं।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.