पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजपार्क थाना पुलिस ने चोरी की बाइक को सस्ते में खरीदकर महंगे दामों पर बेचने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सज्जन उर्फ रामजाने के रूप में हुई है। वह राजपार्क पुलिस का घोषित बदमाश है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके कब्जे से 1 चाकू और 11 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।
डीसीपी परमिन्द्र सिंह ने बताया कि राजपार्क पुलिस स्ट्रीट क्राइम पर लगाम लगाने के लिए एसएचओ अशोक कुमार की देखरेख में सादे कपड़ों में वाहनों पर संदिग्धों और बदमाशों पर नजर रखे हुए हैं। थाने में तैनात कांस्टेबल ओमबीर और सन्नी फूलवाला पार्क के पास गश्त पर थे। उन्होंने पकड़े गए आरोपी सज्जन को बाइक पर देखा था। जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोचा
पुलिस ने आरोपी का काफी दूरी तक पीछा करने के बाद दबोच लिया। उसके कब्जे से चाकू और प्रेम नगर इलाके से चोरी बाइक जब्त की। उसकी निशानदेही पर दस और दोपहिया वाहनों को जब्त किया। उस पर लूट, झपटमारी, चोरी, अवैध रूप से हथियार रखने जैसे 40 केस दर्ज हैं। उसने अभी तक किसको कितने दोपहिया वाहनों को बेचा है। उससे पूछताछ कर उन दोपहिया वाहनों को भी जब्त करने की कोशिश की जा रही है।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.