पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ, लेकिन कोहरा नहीं था। वहीं, इससे पहले सोमवार को राजधानी दिल्ली में दिनभर गर्माहट का महसूस होती रही, लेकिन हवा की बढ़ी हुई रफ्तार से सुबह-शाम हल्की ठंड रही। मौसम विभाग के मुताबिक करीब एक सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि दिन में गर्मी लगेगी।
मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 11 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 48 से 100 फीसद दर्ज हुआ।
वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2 मार्च को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है। इसके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जबकि हवा के रुख में बदलाव आएगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और कई दिन ठंड बनी रहेगी।
वहीं, मार्च के दूसरे सप्ताह से गर्मी में फिर से इजाफा होना शुरू हो जाएगा और यह फिर बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो होली के दिन 29 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में ठीकठाक गर्मी होगी। वहीं गुड़गांव में मंगलवार का दिन सीजन का जहां सबसे गर्म दिन रहा, वहीं पिछले चार साल में फरवरी का सबसे अधिक तापमान रहा है। वर्ष 2017 में 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.40 सेल्सियस रहा था।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.