पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सचिन जीआईडीसी में 4 साल का बच्चा खेलते-खेलते घर से लापता हाे गया था। पुलिस ने अपहरण की शिकायत दर्ज कर 5 किलोमीटर एरिया में लगे 65 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। 35 पुलिसकर्मियों और 50 स्थानीय निवासियों की मदद से 3 घंटे में बच्चे को खोज निकाला। सचिन जीआईडीसी के शिव नगर में रहने वाले विनाेद साहू का 4 साल का बेटा सुबह 10 बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। विनोद साहू 10 दिन पहले ही परिवार के साथ सूरत आया था।
पिता नाइट शिफ्ट में नौकरी करने के बाद घर आकर सो रहा था और मां खाना बना रही थी, इसी बीच बच्चा खेलते-खेलते लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी बेटा नहीं मिला तो दोपहर 3 बजे विनोद साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 5 टीमें बनाई।
पुलिस ने 5 किलोमीटर में लगे 65 सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसी बीच बच्चा एक घर में मिला। बच्चा खेलते-खेलते दूर निकल गया था। परिवार बच्चे को बिठाकर खाना खिला रहा था। कमिश्नर अजय तोमर ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.