पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना का साया दुनियाभर की की अर्थव्यवस्था पर गहराता जा रहा है। सबसे बड़ी मार टूरिज्म इंडस्ट्री पर पड़ी है। शानो-शौकत के लिए जाने वाले कई लग्जरियस क्रूज कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। हाल ही में कई क्रूज गुजरात के अलंग शिपयार्ड पहुंच चुके हैं। इनमें ब्रिटेन के 'मार्को पोलो' क्रूज का नाम भी जुड़ गया है।
55 साल का हो गया है 'मार्को पोलो'
बता दें, 'मार्को पोलो' दुनिया के सबसे पुराने क्रूज में से एक है। इसकी उम्र 55 साल की है, लेकिन मंदी की चपेट में आने के चलते इसे अब बेचने का फैसला किया गया है। रखरखाव और इंश्योरेंस के भारी भरकम खर्च के चलते कंपनी अब इसे बेचकर कबाड़ में बदलने वाली है। इसके जनवरी के आखिर तक गुजरात पहुंचने की संभावना है। इसे खरीदने के लिए गुजरात की कई कंपनियों में होड़ लगी हुई है। भारत आने के बाद इसकी नीलामी की जाएगी।
पांच क्रूज, जो अलंग में हो जाएंगे कबाड़
भारत का पहला प्रीमियम क्रूज नवंबर में अलंग पहुंचा था। इसके बाद हाल ही में 'ओशियन ड्रीम' को हाल ही में समुद्र तट पर रखा गया है। जनवरी के अंत में 'ग्रांड सेलिब्रेशन' और फरवरी के शुरुआत में सतोशी (पेसिफिक डॉन) और अब फरवरी के मध्य में 'मार्को पोलो' अलंग आकर कबाड़ में तब्दील हो जाएंगे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.