पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लालगेट इलाके में मां के साथ सोई 7 साल की बच्ची का आधी रात में अपहरण हो गया। बच्ची के शरीर नोचने-खरोंचने के कई निशान मिले हैं। पुलिस को बच्ची से दुष्कर्म होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार लालगेट इलाके में श्रमिक परिवार फुटपाथ पर रहता है। सोमवार को 7 साल की रीतू (बदला हुआ नाम) रात में मां के साथ सोई हुई थी। रात ढाई बजे आरोपी बेटी का मुंह दबाकर उठा ले गया।
कुछ देर बाद रीतू रोते हुए वापस आई। बेटी की बात सुनने के बाद मां ने सुबह पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की ताे आरोपी जम्मू पठान वहां से जाते हुए दिखाई दिया। जम्मू पठान बच्ची को ले जाने के बाद 10 रुपए देकर छेड़छाड़ की थी। बच्ची के शरीर पर नोचने के कई निशान पाए गए हैं।
पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो, एट्रोसिटी के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जम्मू पठान अशरफ नागौरी पर फायरिंग करके हत्या करने की कोशिश की थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। लालगेट थाने के इंस्पेक्टर यूए डाभी ने बताया कि आरोपी को जिलाबदर किया गया है। आरोपी अवैध तरीके से शहर में घूम रहा था। पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। मेडिकल जांच के बाद ही दुष्कर्म होने की पुष्टि होगी।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.