पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सूरत शहर के उन पाटिया इलाके में रहने वाली 16 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिविल में पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उसे दो महीने का गर्भ था। मृतक बिहार के छपरा जिले की मूल निवासी थी। रविवार को ट्रेन का टिकट था और पूरा परिवार बिहार अपने गांव जाने वाला था।
दो महीने की गर्भवती थी
जानकारी के अनुसार उन पाटिया के तिरुपति नगर में रहने वाली 16 साल की नाबालिग ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पीएम के लिए सिविल में रवाना कर दिया था। शुक्रवार को शाम पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि मृतक नाबालिग दो महीने की गर्भवती थी।
आठवीं क्लास में पढ़ती थी
डॉक्टरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस अभी आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। अंतिम विधि पूरी होने के बाद पुलिस आगे की जांच शुरू करेगी। मृतक के बहनोई ने बताया कि आठवीं में पढ़ती थी और घर
में ही सिलाई का काम करती थी।
गर्भाशय सामान्य से बड़ा दिखाई दिया तो गर्भ होने की आशंका हुई। इसके बाद गायनेक विभाग से टेस्ट किट मंगवाकर प्रेग्नेंसी जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मृतक को डेढ़ से दो महीने का गर्भ है। इसकी जानकारी
पुलिस को दे दी गई है। फॉरेंसिक विभाग का भी ओपिनियन लिया जा रहा है।
-डॉ. ओमकार चौधरी, पीएम करने वाले
अभी आत्महत्या के आधार पर ही जांच की जा रही है। मृतक की अंतिम क्रिया होने के बाद दुष्कर्म के एंगल से जांच शुरू करेंगे। परिवार और आसपास के लोगों के पूछताछ करने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।
-एमबी तड़वी, इंस्पेक्टर, सचिन
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.