पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुजरात में हुए पालिका-पंचायत चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली है। महेसाणा जिला पंचायत में भी भाजपा की जीत हुई है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर तालुका पंचायत की मोलीपुर सीट पर आम आदमी पार्टी ने प्रवेश कर लिया है। यहां से आप के उम्मीदवार नजरभाई गुडाल 300 मतों से विजयी हुए हैं।
महेसाणा पालिका में 53.93 प्रतिशत मतदान हुआ
महेसाणा जिला पंचायत की कुल 42 सीटों में से भाजपा के हिस्से में 38 सीटें आई हैं, जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर ही सिमट गई है। वहीं महेसाणा पालिका में भी भाजपा का भगवा लहराया है। इन सभी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत हुई है। जबकि तालुका पंचायत की 10 सीटों पर कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर सभी सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। जबकि कांग्रेस को कहीं ज्यादा तो कहीं कम सीटें मिली है। बता दें कि महेसाणा पालिका में 53.93 प्रतिशत मतदान हुआ था।
आप ने भी 42 सीटें जीतीं
खास बात यह है कि पहली बार इन निकायों में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी 42 सीटें जीत ली है। यानी AAP अब गांवों की सत्ता में भी दाखिल हो गई है। इससे पहले AAP ने सूरत महानगरपालिका चुनाव में भी 27 सीटें जीती थीं। वहीं इस बार विभिन्न निकायों में 237 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने एक बार फिर EVM को दोषी ठहराया है।
BJP की बंपर जीत, कांग्रेस को करारी शिकस्त
महानगर पालिका चुनाव के बाद कांग्रेस को इन चुनावों में भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। राज्य की सभी 31 जिला पंचायत में BJP ने कब्जा जमाया। वहीं 81 नगर पालिकाओं में से 75 में BJP ने कब्जा किया। कांग्रेस को केवल तीन नगर पालिकाओं में बहुमत मिला। तीन नगर पालिका अन्य दल के खाते में गई। दूसरी तरफ 231 तहसील पंचायत में से 196 पर BJP ने कब्जा किया। कांग्रेस 33 पर सिमट गई। दो तहसील पंचायत में अन्य दलों को बहुमत मिला।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.