गुजरात में आसमान से रहस्यमय गोलों के गिरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को आणंद जिले के तीन गांवों में गोले गिरने के बाद शुक्रवार तड़के खेडा जिले में दो गोलों के गिरने की घटना सामने आई है। गोलों की जांच के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की मदद ली गई है। राहत की बात ये है कि खेतों में गिरने से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
तीन दिनों में दो जिलों से एक गोलाकार वस्तु मिली थी
पिछले तीन-चार दिनों से गुजरात में अंतरिक्ष से बड़े गोले गिर रहे हैं। सबसे पहला गोला बुधवार की रात करीब ढाई बजे नडियाद तालुका के भुमेल गांव में एक पोल्ट्री फार्म पास गिरा था। इसके बाद दो गोले शीली और खानकुवां गांव के खेतों में गिरे। दोनों गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने तीन बजे के करीब धड़ाम से कुछ गिरने की आवाज सुनी थी। सुबह जांच करने पहुंचे तो इन्हें देखकर डर गए और पुलिस को खबर की।
किसी सैटेलाइट का उपकरण होने की संभावना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में ये गोले किसी सैटेलाइट के उपकरण नजर आ रहे हैं। फिलहाल इनकी जांच के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की मदद ली जा रही है। वैज्ञानिकों की एक टीम मौके का भी मुआयना कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.