गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इनमें 3 नाम घोषित किए गए हैं। माणसा से जयंतिभाई पटेल, खेरालू से सरदार चौधरी और गरबाडा से महेंद्र भाभोर को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अब तक 169 कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है।
पहली लिस्ट में 5 मंत्रियों को नहीं मिला था टिकट
भाजपा ने 10 नवंबर को 182 विधानसभा सीटों में से 160 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी याग्निक हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं।
इधर, पार्टी ने वर्तमान सरकार में शामिल 5 मंत्रियों का भी टिकट काट दिया था। इनमें राजेंद्र त्रिवेदी और प्रदीप परमार जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। पार्टी परफॉर्मेंस को आधार बताते हुए सभी टिकट काटे हैं।
कांग्रेस से आने वाले इन नेताओं को दिया टिकट
प्रद्युमन सिंह जडेजा (अबडासा), कुवरजी बावड़ियां (जसदन), जवाहर चावडा (मानावदर), हर्षद रिबडीया (विसावदर), भगा बारड ( तालाला), अश्विन कोटवाल (खेडब्रह्मा), जीतू चौधरी (कपराडा) को भाजपा से टिकट दिया गया है। ये सभी नेता 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। अब बीजेपी की ओर से मैदान में हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.