गिर-सोमनाथ के वेरावल में कांग्रेस समर्थीत सरपंचों के सम्मान समारोह में विधायक विमल चूड़ासमा ने विवादास्पद बयान दिया है। सार्वजनिक मंच से विधायक ने अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि 2022 में कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है। जिन अधिकारियों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान किया है उनका हिसाब लिया जाएगा।
विधायक विमल चूड़ासमा ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की तरह कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी आमंत्रण दिया जाना चाहिए, लेकिन सरकारी कार्यक्रमों में कहीं भी हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी तो दूर लेकिन कांग्रेस के विधायकों को भी आमंत्रण नहीं दिया जा रहा है।
एक-एक अधिकारी का हिसाब लिया जाएगा चूड़ासमा
विमल चूड़ासमा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अधिकारियों के तबादले कर सकते है लेकिन कांग्रेस के विधायक तो उन्हें घर पर ही बैठा देगी। अधिकारी समझ जाए कि 2022 में कांग्रेस की ही सरकार आने वाली है। जिन अधिकारियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को परेशान किया है उन सभी का एक-एक करके हिसाब लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.