• Hindi News
  • Local
  • Gujarat
  • 'Gandhi' Absent In Gujarat's Political Battle, Rahul Inactive In Plan To Give Direct Competition To Modi

गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल निष्क्रिय:2017 में चुनाव के दौरान 26 मंदिरों में मत्था टेका था

अहमदाबाद4 महीने पहलेलेखक: दिनेश जोषी
  • कॉपी लिंक
भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर निकले राहुल गांधी, लेकिन गुजरात को छोड़ दिया। - Dainik Bhaskar
भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर निकले राहुल गांधी, लेकिन गुजरात को छोड़ दिया।

गुजरात में चुनावी ढोल बजे उससे पहले ही PM नरेंद्र मोदी जनसभा रैली कर लौट गए। अभी तक राहुल गांधी ने यहां चुनाव से संबंधी सभा या रोड शो नहीं किया है। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) भी प्रचार कर रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस का कुछ और ही प्लान है। गुजरात चुनाव में लड़ाई मोदी और राहुल के बीच होती है, जिसमें भाजपा को फायदा होता है। इस स्थिति से बचने राहुल को गुजरात से अलग रखा है।

पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस निष्क्रिय नहीं है। गांव स्तर की सीटों पर पहले ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। अब भाजपा के वर्चस्व वाली शहरी सीटों पर प्रचार शुरू कर दिया है। कांग्रेस भले ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही हो, बावजूद उसने गुजरात को इससे बाहर रखा है।

2017 में सक्रिय रहे राहुल
2017 के विस चुनाव में राहुल गांधी काफी सक्रिय रहे थे। उन्होंने साफ्ट हिंदुत्व का संदेश देने के लिए द्वारका सहित लगभग 26 मंदिरों में मत्था टेका था। हालांकि, भाजपा गांधी परिवार के सहारे ही चुनाव में फायदा उठाती रही है। इसलिए कांग्रेस ने इस बार रणनीति बदलते हुए राजस्थान मॉडल को सामने रख राजस्थान के CM अशोक गहलोत को चुनाव प्रचार की कमान सौंप रखी है।

2017 के विस चुनाव में राहुल गांधी ने हिंदुत्व का संदेश देने के लिए द्वारका सहित लगभग 26 मंदिरों में मत्था टेका था।
2017 के विस चुनाव में राहुल गांधी ने हिंदुत्व का संदेश देने के लिए द्वारका सहित लगभग 26 मंदिरों में मत्था टेका था।

कांग्रेस की रणनीति

1. मोदी-राहुल जंग में नुकसान कांग्रेस को ही। 2. 32 सालों से कांग्रेस का शासन नहीं है। 3. AAP मैदान में होने से नुकसान का डर। 4. परंपरागत वोट बैंक पर भरोसा कायम। 5. बहुमत नहीं मिलने पर राहुल पर नाकामी का कलंक नहीं लगे।

गुजरात चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए ...

गुजरात में BJP ने 38 MLAs के टिकट काटे:मोरबी ब्रिज हादसे में पानी में कूदकर लोगों को बचाने वाले को भी टिकट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को पहली लिस्ट जारी की। 180 विधानसभा सीटों में से अभी 160 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी याग्निक हैं।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं। वहीं पार्टी ने वर्तमान सरकार में शामिल 5 मंत्रियों का भी टिकट काट दिया है। इनमें राजेंद्र त्रिवेदी और प्रदीप परमार जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें...

केजरीवाल का दावा- मुझे भाजपा ने ऑफर दिया:कहा- गुजरात चुनाव न लड़ो, तुम्हारे मंत्रियों को छोड़ देंगे

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि BJP ने गुजरात चुनाव न लड़ने के लिए ऑफर किया था। उन्होंने बताया कि BJP ने मुझसे कहा कि गुजरात चुनाव मत लड़िए, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को हम छोड़ देंगे। CM ने CBI पर आरोप लगाया है कि एजेंसी ने भी सिसोदिया को बार-बार बोला है कि केजरीवाल को छोड़ दो तो दिल्ली का मुख्यमंत्री बना देंगे। पूरी खबर पढ़ें...