कांग्रेस ने सूरत शहर और जिले की सभी 16 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मदीवार उतार दिए हैं। मांडवी को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर पिछली बार के प्रत्याशियों को इस बार मौका नहीं दिया है। कांग्रेस ने इस बार जातिगत समीकरण को देखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी अपनी सीटों पर 10 हजार से ज्यादा के अंतर से हारे थे। केवल महुआ में ही हार का अंतर कम था। यहां कांग्रेस को 6433 वोटों से हार मिली थी। यहां से विधानसभा का पिछला चुनाव लड़ने वाले तुषार चौधरी की बजाय हेमांगिनी गरासिया को मौका दिया गया है।
वराछा सीट: पिछला चुनाव कांग्रेस से लड़े धीरू गजेरा इस बार बीजेपी में
पिछले विधानसभा चुनाव में वराछा से बीजेपी के कुमार कानाणी के खिलाफ कांग्रेस से धीरू गजेरा चुनाव मैदान में उतरे थे। धीरू गजेरा इस बार बीजेपी में चले गए हैं। पिछली बार बीजेपी के कुमार कानाणी को 68472 वोट और धीरू गजेरा को 54747 वोट मिले थे। धीरू गजेरा 13990 वोटों से हार गए थे। यह पाटीदार बाहुल्य सीट है।
उधना से हिंदी भाषी और सूरत पूर्व सीट से मुस्लिम मतदाताओं का सहारा
इस बार उधना से कांग्रेस ने हिंदी भाषी धनसुख राजपूत को उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार सतीश पटेल उम्मीदवार थे, जो 42 हजार वोटों से हार गए थे। उधना में 50 हजार से ज्यादा वोट हिंदी भाषियों के हैं। सूरत पूर्व सीट से इस बार कांग्रेस ने असलम सायकल वाला को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 93 हजार मुस्लिम मतदाता हैं।
कांग्रेस: इस बार और पिछले चुनाव के प्रत्याशी
सीट | कैंडिडेट | पिछली बार का कैंडिडेट |
मजूरा | बलवंत जैन | अशोक कोठारी |
उधना | धनसुख राजपूत | सतीश पटेल |
लिंबायत | गोपाल | पाटिल रविंद्र पाटिल |
करंज | भारती पटेल | भावेश रबारी |
सूरत-उत्तर | अशोक पटेल | दिनेश काछडिया |
सूरत-पूर्व | असलम सायकलवाला | नितिन भरुचा |
मांगरोल | अनिल चौधरी | नानसिंघ वसावा |
मांडवी | आनंद चौधरी | आनंद चौधरी |
चौर्यासी | कांतिभाई पटेल | योगेश पटेल |
ओलपाड | दर्शन नायक | योगेंद्र बकरोला |
कामरेज | निलेश कुंभाणी | निलेश कुंभाणी |
वराछा रोड | प्रफुल तोगड़िया | धीरू गजेरा |
कतारगाम | कतारगाम | कतारगाम |
सूरत पश्चिम | संजय पटवा | इकबाल पटेल |
बारडोली | पन्नाबेन पटेल | तरुण वाघेला |
महुआ | हेमांगिनी गरासिया | तुषार चौधरी |
सूरत उत्तर: काछड़िया आप में गए
मांडवी ही एक ऐसी सीट है, जिस पर कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं बदला। क्योंकि पिछली बार यहां से आनंद चौधरी ने बीजेपी के प्रवीण चौधरी को 50 हजार वोटों से हरा दिया था। पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के दिनेश काछडिया को बीजेपी के कांतिभाई बलर से हार गए थे। दिनेश काछडिया ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली है।
कामरेज: पिछली बार 28191 वोटों से हारे अशोक जीरावाला ने भाजपा ज्वॉइन की
पिछली बार के चुनाव में कामरेज सीट से कांग्रेस ने अशोक जीरावाला को उतारा था। यहां से अशोक जीरावाला को 119180 वोट, जबकि बीजेपी के वीडी झालावड़िया को 147371 वोट मिले थे। अशोक 28191 वोट से चुनाव हार गए थे। अशोक जीरावाला ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। कांग्रेस ने इस बार यहां से नीलेश कुंभाणी को उतारा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.