दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा के आसपास के कई प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। यहां कुल 21 प्रोजेक्ट्स तैयार हो रहे हैं, जिनमें से 17 प्रोजेक्टस आम जनता के लिए 1 नवंबर से ही ओपन हो जाएंगे। इन प्रोजेक्ट्स में सी-प्लेन, क्रूज, रिवर राफ्टिंग, एकता मॉल, जंगल सफारी, बटरफ्लाय गार्डन शामिल हैं। इस तरह अब पर्यटकों के लिए एक ही जगह घूमने-फिरने की सारी चीजें उपलब्ध होंगी।
इन सभी चीजों का लुत्फ उठाने के लिए प्रति व्यक्ति को 2900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, बच्चों का टिकट 2500 रुपए तक होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह खर्च सिर्फ एंट्री फीस का ही है। यहां ठहरने, चाय-नाश्ते का पैसा आपको अलग से खर्च करना होगा।
दिवाली वेकेशन पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी
'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' परिसर के अन्य प्रोजेक्ट्स शुरू होने के चलते दिवाली वेकेशन पर यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। साल 2018 में दिवाली वेकेशन पर यहां 1,50,250 पर्यटक पहुंचे थे,
वहीं, 2019 के दिवाली वेकेशन में यह संख्या बढ़कर 2,91,640 तक पहुंच गई थी। यानी की पिछले साल की तुलना में डबल हो गई थी।
यूनिटी के आसपास के अन्य दर्शनीय स्थल
विश्व वन
यहां सभी सात खंडों की औषधि वनस्पति, पौधे और वृक्ष हैं, जो वैश्विक परिप्रेक्ष्य में विविधता में एकता के भाव को साकार करते नजर आते हैं। इस वन का निर्माण इस तरह किया गया है कि पर्यटकों
को यहां कुदरती वन में प्रवेश करने जैसा ही अहसास हो।
एकता नर्सरी
इस नर्सरी के पीछे नरेंद्र मोदी का उद्देश्य यह है कि जब भी पर्यटक यहां आएं तो वे नर्सरी में से 'प्लांट ऑफ यूनिटी' के नाम से एक पौधा जरूर ले जाएं। शुरुआती चरण में यहां एक लाख पौधे रोपे गए
हैं, जिनमें से 30 हजार पौधे बेचने के लिए तैयार हो चुके हैं।
बटरफ्लाई गार्डन
'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' में पर्यटक कुदरत की सुंदर और रंग-बिरंगी रचनाएं भी देख सकें, इसके लिए इस बटरफ्लाई गार्डन का निर्माण किया गया है। करीब 6 एकड़ में फैले इस विशाल बगीचे में 45
प्रजातियों की तितलियां हैं।
एकता ऑडिटोरियम
करीब 1700 वर्ग मीटर में फैला यह एक कम्युनिटी हॉल है। यहां संगीत, नृत्य, नाटक, कार्यशाला, फूड और आर्ड जैसे सभी सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस हॉल में 700 व्यक्तियों
के बैठने की क्षमता है।
रिवर राफ्टिंग
रिवर राफ्टिंग एक एडवेंचर गेम है। यहां साहसिक खिलाड़ी कई तरह के एडवेंचर गेम का लुत्फ उठा सकेंगे।
कैक्टस गार्डन
इस गार्डन में थोर की अलग-अलग प्रजातियां देखने मिलेंगी। थोर आकर्षक और अलग-अलग आकार और कद में उगाए गए हैं। थोर मूल अमेरिका की वनस्पति है और यह पेटागोनिया, और कनाडा के
उत्तर व दक्षिण भाग में भी मिलती है।
भारत वन
यहां 10 हेक्टेयर में 5 लाख से ज्यादा फूलों की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही कई तरह के पौधे भी वन की शोभा बढ़ाने के लिए लगाए गए हैं।
बोट सर्विस
'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' तक के 7 किमी के एरिए तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए है। तालाब के दोनों किनारों पर बोट्स के संचालन की हाईटेक व्यवस्था की गई है।
जंगल सफारी
'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' से करीब दो किमी दूर 5,55,240 वर्ग मीटर में पार्क और सफारी का निर्माण किया गया है। यहां आफ्रिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अमेरिका में दिखाई देने वाले 170 से अधिक
जीव-जंतुओं की प्रजातियों के दर्शन किए जा सकेंगे।
एकता मॉल
इस मॉल में पर्यटकों को हस्तकला और देश के अलग-अलग राज्यों के परंपरागत वस्त्र मिल सकेंगे। इस मॉल की डिजाइन अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ पुरानी परंपरागत भारतीय हस्तकला के
समनव्य को ध्यान में रखकर की गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.