पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरुवार को शहर-ग्रामीण में कोरोना के 960 नए केस आए और 14 लोगों की मौत हुई। 677 लोग डिस्चार्ज हुए। अब तक 65684 लोग ठीक हो चुके हैं। अब कुल 4325 एक्टिव केस हैं। सिविल और स्मीमेर में कुल 984 गंभीर मरीजों का इलाज हो रहा है। सिविल में 612 मरीज ऑक्सीजन पर, 135 बाइपेप और 13 वेंटिलेटर पर हैं। स्मीमेर में 163 ऑक्सीजन, 47 बाइपेप और 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
गुरुवार को अमरोली की 62 वर्षीय वृद्ध महिला, उधना के 55 वर्षीय अधेड़, बमरोली की 78 वर्षीय वृद्ध महिला, पांडेसरा की 65 वर्षीय वृद्ध महिला, वेसू के 45 वर्षीय युवक, मोटा वराछा की 61 वर्षीय महिला, झांपा बाजार के 70 वर्षीय वृद्ध, अडाजण के 38 वर्षीय युवक, कतारगाम की 47 वर्षीय महिला, पूणा गांव के 57 वर्षीय अधेड़, उत्राण के 50 वर्षीय अधेड़, उधना की 57 वर्षीय महिला और अडाजण के 62 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.