कोरोना की लड़ाई में गुजरात राज्य अग्रेसर रहा है। वैक्सीनेशन के दोनों डोज लेने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि कुल 4 करोड़ 12 लाख 31 हजार 618 लोगों ने टीका लगाया है। इस तरह गुजरात की लगभग 60 फीसदी जनसंख्या ने वैक्सीनेशन कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुल 19,66,730 हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज दिया जा चुका है।
इसी तरह 15,87,996 को दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। 45 साल से अधिक उम्र के 1,37,52,102 लोगों ने पहला डोज जबकि 72,84,786 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। वहीं 18 से 45 उम्र के 1,55,22,003 तथा 11,18,001 लोगों को दोनों डोज दिए गए है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को शुभेच्छा दी
गुजरात पर मिलीयन वेक्सीनेशन में देश में बड़े राज्याें में अग्रेसर है। मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों को बड़े पैमाने पर किए गए टीकाकरण के लिए शुभेच्छा प्रेषित की है। जिसके चलते अधिकाधिक लोगों को
वैक्सीनेशन अभियान में शामिल कर स्वास्थ्य कर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा दर्शाई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.