प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। मोदी ने नर्मदा जिले के केवडिया में देश की पहली सी-प्लेन सर्विस की शुरुआत की। मोदी ने खुद सी-प्लेन का सफर किया। मोदी को लेकर सी-प्लेन ने दोपहर करीब 1 बजे केवडिया से उड़ान भरी और करीब 1.40 बजे साबरमती रिवर फ्रंट पर पहुंच गया। देश में आम आदमी के लिए सी-प्लेन की सुविधा देना मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट था।
एक तरफ का किराया 1500 रुपए
यह सर्विस नर्मदा जिले के केवडिया से अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट तक शुरू की गई है। इसका किराया 1500 रुपए रखा गया है। सी-प्लेन से 200 किमी का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा हो जाएगा, बाय रोड इतनी दूर तय करने में करीब 4 घंटे लग जाते हैं। सी-प्लेन पानी और जमीन पर लैंड कर सकता है। इसके लिए रनवे की जरूरत भी नहीं होती।
सी-प्लेन के मेजरमेंट
सिटिंग कैपेसिटी: 19 लोग
वजन: 3377 किलो
फ्यूल कैपेसिटी: 1419 लीटर
लंबाई: 16 मीटर
ऊंचाई: 6 मीटर
फ्यूल पावर: 272 लीटर/घंटा
5670 किलो तक वजन ले जा सकता है
पहले दिन 1000 करोड़ के टूरिज्म प्रोजेक्ट लॉन्च किए
कोरोना के दौर में मोदी पहली बार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। दौरे के पहले दिन शुक्रवार को उन्होंने 9 घंटे में केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के आस-पास बने 1000 करोड़ रुपए के 16 प्रोजेक्ट लॉन्च किए। जंगल सफारी के उद्घाटन के दौरान वे तोतों के साथ मनोरंजन हुए नजर आए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.