पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सूरत शहर के लालगेट इलाके में मां के साथ फुटपाथ पर सोई 7 साल की बच्ची का मंगलवार को आधी रात में अपहरण हो गया था। बच्ची के शरीर पर जख्मों के कई निशान मिलने के बाद उसकी मेडिकल जांच करवाई गई थी। जांच में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जम्मू पठान को अरेस्ट किया है।
तड़ीपार होने के बाद भी शहर में घूम रहा था, पुलिस को पता ही नहीं
आरोपी जम्मू पठान तड़ीपार होने के बावजूद शहर में घूम रहा था। पुलिस पहले ही आरोपी को पकड़ लेती तो बच्ची दुष्कर्म का शिकार होने से बच जाती। इतना ही नहीं, घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर शराब का अड्डा भी चल रहा था। इसका वीडियो भी सामने आया है।
बच्ची का मुंह दबाकर उठा ले गया था रात को
लालगेट पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार लालगेट इलाके में एक श्रमिक परिवार फुटपाथ पर रहता है। सोमवार को 7 साल की रीतू (बदला हुआ नाम) रात में मां के साथ सोई हुई थी। रात ढाई बजे आरोपी बच्ची का मुंह दबाकर उठा ले गया था। कुछ देर बाद रीतू रोते हुए वापस आई। बेटी की बात सुनने के बाद मां ने सुबह पुलिस को घटना के बारे में बताया।
CCTV फुटेज से हुई पहचान
पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की तो आरोपी जम्मू पठान वहां से जाते हुए दिखाई दिया। जम्मू पठान ने बच्ची को ले जाने के बाद 10 रुपए देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के शरीर पर नोंचने के कई निशान पाए गए थे। वहीं, मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
फायरिंग के आरोप में किया गया था जिलाबदर
लालगेट थाने के इंस्पेक्टर यूए डाभी ने बताया कि आरोपी जम्मू पठान आदतन अपराधी है। हाल ही में सूरत में अशरफ नागौरी नाम के एक शख्स पर फायरिंग के आरोप में उसे जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद आदेश का उल्लंघन कर आरोपी सूरत में चोरी-छिपे रह रहा था।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.