स्पाइस जेट 1 दिसंबर से मुंबई और भावनगर के लिए फ्लाइट की शुरुआत करेगी। इन दोनों फ्लाइटों के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। ये फ्लाइट साप्ताहिक होंगी। हफ्ते में तीन दिन यानी बुधवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएंगी। स्पाइस जेट एयरलाइंस सूरत-मुंबई-सूरत की फ्लाइट का किराया साढ़े तीन हजार, जबकि भावनगर-सूरत-भावनगर फ्लाइट का किराया लगभग ढाई हजार रुपए है। दोनों फ्लाइटों के शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार भावनगर फ्लाइट सूरत से सुबह 10:20 बजे उड़ेगी और 11 बजे भावनगर पहुंचेगी।
इंडिगो भी 6 दिसंबर से शुरू करेगी बेंगलुरू के लिए नई फ्लाइट
6 दिसंबर से इंडिगो एयरलाइंस भी बेंगलुरू के लिए एक नई फ्लाइट शुरू करेगी। सूरत से बेंगलुरू के लिए यह इंडिगो की दूसरी फ्लाइट होगी। इंडिगो ने फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंडिगो के अनुसार बेंगलुरू-सूरत-बेंगलुरू फ्लाइट 6 दिसंबर से हफ्ते में 6 दिन संचालित होगी।
यह फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार के अलावा सभी दिन चलेगी। यह सुबह 10.45 बजे सूरत आएगी, जबकि सूरत से सुबह 11.15 बजे बेंगलुरू के लिए उड़ान भरेगी। इससे पहले गो फर्स्ट एयरलाइंस सूरत एयरपोर्ट से तीन उड़ान शुरू कर चुकी है। इससे एयरपोर्ट पर फ्लाइट के साथ यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.