पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हृदय रोग और डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त 69 वर्षीय जब्बर सिंह ने 35 दिन के लंबे इलाज के बाद कोरोना को हराया। पांच दिन वेंटिलेटर और 20 दिन ऑक्सीजन पर रहने वाले जब्बर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फेफड़ा 40 से 50 प्रतिशत तक संक्रमित हो गया था। डी-डायमर की मात्रा नॉर्मल 100 से नीचे होती है, पर उनकी मात्रा 6500 को पार कर गई थी।
स्टंट लगवाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इलाज कर रहे सिविल के डॉ. आदित्य भट्ट ने बताया कि जब्बर सिंह को प्लाज्मा थेरापी भी दी गई थी। भर्ती होने पर उनके श्वेतकण 22 हजार हो गए थे। सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। ऑक्सीजन लेवल 80 से नीचे आ गया था। उन्हें 5 दिन तक लगातार वेंटिलेटर और 20 दिन ऑक्सीजन पर रखा गया था। 35 दिन के बाद डी-डायमर 150 तक आया। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
कार्यक्रम: हरियाणा में शादी समारोह में जाने के बाद संक्रमित हुए थे
जब्बर सिंह ने बताया कि सवा माह पहले वे परिवार के साथ हरियाणा एक शादी समारोह में गया था। वहां से वापस आने के बाद खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। 25 फरवरी को रिपोर्ट निकलवाई तो पॉजिटिव आई। ठीक हो जाएंगे ऐसा मानकर कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहे।
27 फरवरी के बाद सांस में लेने में ज्यादा दिक्कत होने लगी तो सिविल अस्पताल में भर्ती हो गए। वर्ष 2017 में हमारी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इससे मैं बहुत चिंतित था। ऑक्सीजन लेवल भी 40 प्रतिशत ही था। मुझे 5 दिन वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों के इलाज के बाद आज मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.