उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए सूरत में भी प्रचार चल रहा है। सभी पार्टियां प्रचार कर रही हैं। शहर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेन चलाने के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। रविवार को इस मुद्दे पर कांग्रेस ने यूपी के अवध और पूर्वांचल क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। इसमें कहा गया कि अगर उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन नहीं चलाई जाती तो विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देना है।
बैठक में उपस्थित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शान खान ने कहा कि सपा, बसपा व भाजपा ने तीन दशकों से यूपी पर बारी-बारी से शासन किया, लेकिन हर मामले में उत्तर प्रदेश की हालत बद से बदतर होती चली गई। ऐसे में यूपी के पास कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।
ग्रुप बैठक करेंगे
शहर कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि कोरोना से बड़े कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे, लेकिन सूरत में जहां-जहां यूपी वाले रहते हैं, वहां ग्रुप बैठक, नुक्कड़ चौपाल कर भाजपा को हराने और कांग्रेस को जीतने के लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
सीट के लिए तरसाएंगे
शहर इंटक के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने हमारी ट्रेन की मांग को नहीं हल किया है। यूपी के चुनाव में उसका बदला लेना है। हमें ट्रेन में सीट के लिए तरसाने वालों को विधानसभा सीट के लिए तरसाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.