पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सूरत रेलवे स्टेशन पर कियोस्क लगाया जाएगा। इसमें अल्ट्रावायलेट टनल रहेगी जिसमें यात्रियों के सामान की सैनिटाइजिंग की जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक जीवीएल सत्य कुमार ने इसकी शुरुआत शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर की। अगले दो हफ्तों में बांद्रा टर्मिनस एवं सूरत रेलवे स्टेशनों पर भी इसे शुरू कर दिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि अल्ट्रावायलेट रे सैनिटाइजेशन सामान पर रहने वाले रोगाणुओं को मारता है। यह कोविड-19 एवं अन्य संक्रामक रोगों को फैलने से रोकता है। यात्रियों को पॉलिथीन कवर से सामान की रैपिंग करने का भी विकल्प दिया जाएगा।
आने वाले समय में रैपिंग सामग्री को पॉलिथीन से बायो-डिग्रेडेबल पॉलीमर में बदलने की योजना है, जो पर्यावरण के अनुकूल होगा। सैनिटाइजेशन के लिए प्रति सामान 10 रुपए, जबकि सैनिटाइजेशन और रैपिंग दोनों के लिए 50 रुपए लिए जाएंगे। यह सुविधा बुक बैगेज प्राइवेट लिमिटेड पॉलिसी के अंतर्गत शुरू की गई है। इससे मुंबई मंडल को प्रति वर्ष 18,24,000 राजस्व प्राप्त होगा।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.