पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान आंदोलन को फिर से तेज करने के लिए भाकियू नेताओं ने कमर कस ली है। भाकियू नेताओं ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। सुखविन्द्र भूखड़ी व ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह के नेतृत्व में किसानों से संपर्क के लिए सुजरा, बीड़ सूजरा, बेरथला, बेरथली ने कई गांवों का दौरा किया। भाकियू नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली में किसानों पर हमले किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई सरकार करे।
भूखड़ी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में किसानों का दिल्ली में 3 कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जारी आंदोलन अब और तेज किया जाएगा। उन्होंने केन्द्र सरकार से किसानों और देश के हित में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की ताकि सरकार और किसानों के बीच जारी ठकराव समाप्त हो सके। राहुल बेरथला, गुरमख सिंह बाबैन, अमित हमीदपुर, ओमप्रकाश, सुनील धनानी, बलकार सिंह के अलावा अनेक किसान उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.