तेज तूफान में मानकपुर गांव में पेड़ झोपड़ी के ऊपर गिर गया। जिसके नीचे दबने से महिला की मौत हो गई है। महिला के पति इमरान ने बताया कि उसकी पत्नी 26 वर्षीय सियारा व उसके तीन बच्चे झोपड़ी में सो रहे थे। शनिवार रात तूफान में घर के पास खड़ा पेड़ झोपड़ी के ऊपर गिर गया। जहां पेड़ गिरा, वहां सायरा चारपाई पर बच्चों के साथ लेटी थी। पेड़ उसकी चारपाई के ऊपर गिरा। जिससे सायरा की मौत हो गई।
इमरान ने बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह मजदूरी करता है। वह काफी समय से इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत दी जाने वाली सहायता के लिए भी भागदौड़ कर रहा था, लेकिन स्कीम के तहत प्रशासन ने सहायता नहीं दी। इमरान ने बताया कि अगर मेरा मकान पक्का होता तो शायद आज मेरी पत्नी जिंदा होती। वह मजदूरी करेगा या छोटे बच्चों को संभालेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.