पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने तीसरी से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। 24 फरवरी से 3 घंटे के लिए प्राइवेट व सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ के बीच 3 घंटे पढ़ाई करवानी होगी। विभाग ने स्कूल खोलने के लिए शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
इस आदेश का जिले के करीब एक लाख 20 हजार विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। इसमें 373 सरकारी स्कूलों के करीब 60 हजार विद्यार्थी व इतनी ही संख्या में प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं। स्कूल जाने के लिए विद्यार्थी को अभिभावक की लिखित अनुमति व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना होगा। हालांकि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन विकल्प रहेगा। जो अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते उन्हें पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी।
बच्चों व स्टाफ को मास्क जरूरी
24 से तीसरी से 5वीं कक्षा के लिए स्कूल खोलें जाएंगे। जिले में तीसरी से 5वीं कक्षा के करीब 1.20 लाख विद्यार्थी हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई होगी।
दलीप सिंह, डीईईओ कैथल।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.