पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भैंस बेचने से मना करने पर चार आरोपियों ने पूर्व सैनिक व उसके परिवार पर गंडासी से हमला कर दिया। पूर्व सैनिक ने हवाई फायरिंग करते हुए खुद का बचाव किया। हवाई फायरिंग के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना सीवन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव रामनगर भूना के रहने वाले देसराज ने बताया कि वह सेना से रिटायर्ड हैं और कांगथली स्थित बैंक शाखा में गनमैन हैं। रविवार शाम 6.30 बजे वह और बच्चे घर पर थे। आरोप है कि रामनगर डेरा बाजीगर निवासी जगतार कई बार उससे भैंस खरीदने के लिए आया लेकिन उसने भैंस बेचने से मना कर दिया।
जगतार, सेवाराम, भजनलाल व एक अन्य व्यक्ति दो बाइकों पर सवार होकर उसके घर आए और भैंस बेचने का दबाव डाला। उसने भैंस बेचने से मना कर दिया। उसी समय जगतार ने उसकी छाती पर मुक्के मारे। उसने बचाव में शोर मचाया तो उसकी पत्नी नीलम व बेटा कमलराज उसे छुड़वाने लगे।
जगतार ने चादर में छिपाई गंडासी से उसकी पत्नी व बेटे पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और थप्पड़ व गंडासी मारने लगे। वह आरोपियों से छूटकर घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आया। बचाव में दो हवाई फायर किए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना सीवन से एएसआई कर्मबीर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच कर रहे हैं।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.