पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जींद रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर चले रहे धरने पर सरदार अजीत सिंह की जयंती मनाई गई। 63वें दिन धरने पर पहुंचे किसानों ने अजीत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को सफल बनाने की प्रतिज्ञा ली।
गांव बड़सीकरी में भी किसान नेता महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। महेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार अजीत सिंह शहीद भगत सिंह के चाचा थे और 1907 में नौ महीने तक चले सफल किसान आंदोलन पगड़ी संभाल जट्टा की आगवानी उन्होंने की थी। सभी किसानों से अपील है कि वे भी आंदोलन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि अब 24 फरवरी को दमन विरोधी दिवस, 26 फरवरी को युवा किसान दिवस और 27 फरवरी को शहीद चन्द्रशेखर आजाद व गुरु रवि दास जयंती किसान मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून व बिजली अमेंडमेंट बिल 2020 को वापस नहीं ले लेती आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही किसान अब एमएसपी की गारंटी भी लेकर ही आंदोलन खत्म करेंगे। सरकार को तुरंत प्रभाव से किसानों की मांगों को मानकर टकराव को खत्म करना चाहिए। इस मौके पर किसान नेता सुखपाल मलिक, रामकुमार नंबरदार, बलबीर सिंह सजूमा व कर्मचारी नेता अशोक शर्मा मौजूद रहे।
पगड़ी संभाल जट्टा आंदोलन के नायक को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
कलायत | पगड़ी संभाल जट्टा आंदोलन के नायक व शहीद भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह को किसानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। किसान नेता गुरनाम सिंह सहारण ने कहा कि किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए भाजपा ने जितने भी हथकंडे अपनाए, आंदोलन उतना ही मजबूत होता गया। उधर गांव कुराड़ में भी अजीत सिंह को किसानों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर भाईचारे की विरासत को मजबूत किया। मौके पर गजे सिंह, रामेश्वर, नाथू राम, लख्मी चंद, रोशन लाल, सुनील व राजीव गिल मौजूद रहे।
सौंगल में पगड़ी संभाल कार्यक्रम
पाई, संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर गांव सौंगल में सरदार भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की जयंती पर पगड़ी संभाल कार्यक्रम किया गया। इसमें लगभग 200 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में युवा किसान नेता जसविंद्र हरसौला, युवा किसान नेता सुनील सहारण, राजेश जागलान, मनजीत करोड़ा सहित दर्जनों युवाओं ने मिलकर सरदार अजीत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अध्यक्षता मिनू देवी, मनजीत करोड़ा, जसविंद्र ढुल हरसौला, सुनील सहारण रामगढ़, धर्म सिंह सौंगल, देवीदयाल सौंगल, शमशेर बांगड़, अनिल बांगड़, कृष्ण बांगड़, रामनिवास बांगड़, रामकुमार बांगड़, पंजाबा बांगड़, सीता बांगड़, छज्जों, पताशो, कृष्णा, नीलम सहित सौंगल व आसपास के गांवों से ग्रामीण पहुंचे।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मनाया पगड़ी संभाल जट्टा दिवस
ढांड, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ढांड में आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने जिला कमेटी के सदस्य कामरेड कृष्ण चंद के नेतृत्व में पगड़ी संभाल जट्टा दिवस मनाया। जिला कमेटी सदस्य दर्शन सिंह, जेठूराम, भजना राम, जगरुप व सोमाराम ने भाग लिया। कृष्ण चंद ने कहा कि पंजाब में शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह ने सन 1907 में किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया था। उस समय की अंग्रेज सरकार किसानों के साथ बहुत ज्यादा अत्याचार करती थी और विरोध में पंजाब के किसानों ने जबरदस्त आंदोलन चलाया था।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.