पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरियाणा के कैथल जिले में वीरवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया और कई जानें जाते-जाते बचीं। हादसा जींद रोड पर एक गोवंश के सामने आ जाने के कारण हुआ। गोवंश को बचाने के चक्कर में क्रूजर गाड़ी पेड़ से टकरा गई। क्रूजर राजौंद से कैथल आ रही थी। पेड़ से टकराने के बाद क्रूजर पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि क्रूजर में आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा होता। क्रूजर में सवार 10 लोगों को हल्की चोटें लगीं, लेकिन दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। गांव कोटड़ा निवासी विकास को मुंह और पैर चोटें आई है, जिसके चलते उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। राजौंद निवासी गाड़ी चालक राजेश ने बताया कि वह प्रतिदिन कैथल से राजौंद और राजौंद से कैथल के चक्कर लगाता है। वीरवार सुबह जब वह जींद रोड बाइपास पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी के आगे अचानक गोवंश आ गया। इससे उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। सिटी थाना पुलिस भी हादसे की जानकारी मिलते ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची।
यह घायल हुए
क्रूजर गाड़ी में सवार राजौंद निवासी चालक राजेश, राजबीर, प्रह्लाद, जाखौली निवासी सुरेश, जगदीप, ईश्वर, नरवल निवासी हवा सिंह, किच्छाना निवासी धारा सिंह, सेरधा निवासी जिले सिंह को चोटें आई हैं। गांव कोटड़ा निवासी विकास को ज्यादा चोटें आई हैं।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.