पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
5 साल से अटके फोरलेन प्रोजेक्ट पर अब अगले माह से काम शुरू हो जाएगा। अम्बाला रोड का 3.58 किलोमीटर का जो टुकड़ा फाेरलेन बनने से बचा हुआ था, उसे अब पीडब्ल्यूडी द्वारा फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके निर्माण पर 22.4 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
अम्बाला रोड की इस सड़क के फोरलेन निर्माण के लिए 2016 पेड़ों को काटना पड़ेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी पहले ही वन विभाग को 2 करोड़ रुपए की राशि जमा करा चुका है। वन विभाग पेड़ों की कटाई का मार्च माह में काम शुरू कर देगा। पेड़ों के कटने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा फोरलेन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सीएम घोषणा के बाद भी 2016 से फाइलों में अटका था प्रोजेक्ट
सीएम मनोहर लाल ने 25 अगस्त 2016 को ड्रेन से अम्बाला रोड बाइपास तक सड़क को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी लेकिन उसके पांच साल तक वन विभाग द्वारा अनुमति न देने के कारण यह प्रोजेक्ट सिर्फ फाइलों में ही अटका रहा। कुछ समय पहले ही वन विभाग ने फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए फर्स्ट स्टेज अप्रूवल दी है।
जर्जर हो चुके पुल का भी होगा निर्माण
कैथल ड्रेन पर पुल का निर्माण भी फोरलेन सड़क के साथ ही किया जाएगा और 32 मीटर चौड़ा नया पुल बनाया जाएगा। पुल पर सड़क के बराबर ही दोनों तरफ सात-सात मीटर सड़क भी बनाई जाएगी। वर्तमान में पुल जर्जर हालत में है और ओवरटेक करने में भी मुश्किल होती है। पुल संकरा होने से कई बार वाहन यहां हादसे का शिकार हो चुके हैं।
वन विभाग से अप्रूवल न मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। फर्स्ट स्टेज अप्रूवल मिलते ही विभाग ने दो करोड़ की राशि वन विभाग के खाते में जमा करवा दी है। जल्द ही पेड़ों की कटाई होने की उम्मीद है। कटाई का कार्य पूरा होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सड़क को बनाने पर विभाग 22.4 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
कुलदीप चंद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, कैथल।
फोरलेन न होने के कारण हादसे होने की बनी रहती है आशंका
फिलहाल अम्बाला-चंडीगढ़ मार्ग का बचा हुआ यह टुकड़ा 22 फीट चौड़ा है। इस मार्ग पर वाहनों के अत्यधिक आवागमन के कारण हर समय हादसे होने की आशंका बनी रहती है। फोरलेन बनने के बाद इस समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
इसके अलावा वाहन चालकों को आने-जाने में आसानी होगी। शहर से पिहोवा, कुरुक्षेत्र, अम्बाला और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन इसी रोड से नेशनल हाईवे तक पहुंचते हैं। वहीं हिसार, सिरसा, जींद व कैथल से पिहोवा, अम्बाला और चंडीगढ़ जाने वाली निजी व सरकारी बसें भी इसी रोड से होकर जाती हैं। अब हादसों के भय से मुक्ति के साथ ही वाहन चालकों का समय भी बच सकेगा।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.