पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरियाणा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू गुरुवार को कैथल के जिला पार्टी कार्यालय में पहुंचे और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए संगठन मजबूती के टिप्स दिए। कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के साथ जिला पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर संगठन महामंत्री का स्वागत किया गया।
महामंत्री रविंद्र राजू ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की और कहा कि सरकारी की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आमजन को कैसे मिले, इसके लिए हमें हरसंभव प्रयास करने चाहिए। आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक करना जरूरी है।
ऐसे में ही पार्टी भविष्य में और ज्यादा मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने जिला में चलाई जा रही गतिविधियों बारे अवगत कराया और कहा कि सीएम मनोहरलाल की विकासोन्मुखी सोच के साथ हरियाणा नई पहचान बना रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री ने निर्माणाधीन भाजपा जिला मुख्यालय का भी निरीक्षण किया। रविंद्र राजू ने कहा कि कैथल भाजपा का संगठन बेहतरीन कार्य कर सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.