पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए मई में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान संसद कूच करेंगे। जब तक कानून रद्द नहीं किए जाएंगे, किसान घर वापस नहीं लौटेंगे।
उक्त विचार भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अनाज मंडी खिजराबाद में किसानों को संबोधित करते हुए कहे। किसान नेता गुरनाम सिंह पांवटा साहिब में हाेने वाली रैली के लिए जाते समय कुछ देर के लिए चूहड़पुर गुरुद्वारे में रुके। यहां उन्होंने माथा टेका।
गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से गुरनाम सिंह चढ़ूनी को सिरोपा भेंट किया। गुरनाम सिंह ने कहा कि आगामी मई महीने में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में देशभर के किसान संसद कूच में भाग लेंगे। कुछ ही दिनों में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर तारीख तय कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों के पास फसल का समय है, इसलिए अपनी बारी से लिस्ट बनाकर दिल्ली में भी हाजरी बनाए रखें। किसानों की जीत तय है। किसान तीनों कानूनों को रद्द कराए बिना घर वापस नहीं लौटेंगे। जो भी कार्यक्रम तय करें, उसमें संयुक्त मोर्चा से आदेश लेकर ही कार्यक्रम बनाएं।
मौके पर भारतीय किसान यूनियन के संजीव लोपयो, खिजराबाद प्रधान यशपाल वालिया, मानसिंह गुर्जर, नरेश कुमार, सिंह सभा के प्रधान लखमीर सिंह, महासचिव हरपाल सिंह सुढैल, पूर्व सरपंच सतीश कुमार, शेर सिंह, इरफान,पूर्व सरपंच अशोक कुमार भीलपुरा, मानसिंह गुर्जर भी माैजूद रहे।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.