पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगराधीश एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का देश बनाने के लिए सभी को उनके मार्ग दर्शन पर चलने की जरूरत है। इन महान लोगों ने देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाई।
नगराधीश शनिवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले पुलिस के जवानों ने बिगुल बजाकर और 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगराधीश ने कहा कि महात्मा गांधी ने एक स्वच्छ भारत का सपना देखा था। उनके सपने को साकार करने के लिए सभी को कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास करना चाहिए।
डीसी शरणदीप कौर बराड़ के मार्गदर्शन में समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाएं जा रहे हैं। यह अभियान तभी सफल होंगे जब आम नागरिक अपने मोहल्ले, अपने शहर, अपने जिले व प्रदेश को स्वच्छ रखने का प्रयास करेंगे। कुरुक्षेत्र के सभी नागरिकों को संकल्प लेकर शहर को स्वच्छ बनाने की सोच रखनी होगी।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.