पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग पर नागपाल अस्पताल के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर सुभाष मंडी से एएसआई साहब सिंह की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त दर्रा खेड़ा वासी 26 वर्षीय प्रिंस के तौर पर हुई है। पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर शाम को चालक को गिरफ्तार कर लिया।
चालक गिरफ्तार
सुभाष मंडी चौकी से जांच अधिकारी साहब सिंह का कहना है, बस को कब्जे में लेकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, लालडू के लिए निकला था
प्रिंस की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। वह लालडू में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका छोटा भाई भी प्राइवेट नौकरी करता है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। प्रिंस रोजाना बाइक पिपली पार्किंग में खड़ी कर बस से आना-जाना करता था। सुबह सात बजे के करीब घर से बाइक लेकर निकला था। जैसे ही नागपाल अस्पताल के सामने पहुंचा, तो सड़क निर्माण के चलते वन-वे के कारण सामने से आ रही कुरुक्षेत्र डिपो की कैथल जा रही बस की चपेट में आ गया। राहगीरों ने उसे उठाकर नजदीक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.