पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार शाम को जयराम विद्यापीठ में पहुंचे । जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने विद्यापीठ परिसर में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर ब्रह्मचारी के सान्निध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की एवं अभिषेक किया। उनके साथ के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, मुनी लाल रंगा, लाडवा विधायक मेवा सिंह भी पहुंचे। मौके पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने पवित्र शिवलिंग पर हुड्डा से पूजन करवाने के उपरांत उन्हें तिलक व माल्यार्पण किया।
विद्यापीठ से गहरा नाता: हुड्डा ने कहा कि उनका तो जयराम विद्यापीठ से अटूट संबंध है। यह उनका घर है और विद्यापीठ ने तो उस समय जीवनदान दिया था जब वे गंगा में बह गए थे। कुरुक्षेत्र आगमन पर उनका प्रयास होता है कि वे जयराम विद्यापीठ में अवश्य आएं तथा ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद ग्रहण करें।
ब्रह्मचारी ने विद्यापीठ की तरफ से हुड्डा को रुद्राक्ष की माला भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री ने विद्यापीठ में संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं सेवकों को विद्यापीठ की ओर से कंबल भी वितरित किए। माैके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन मेडिकल काॅलेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गर्ग, पूर्व रजिस्ट्रार केसी रल्हन, गुरविंदर सिंह चढूनी, जलेश शर्मा, केके कौशिक, केके गर्ग, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुशील कंसल, प्रवेश राणा, निशी गुप्ता, सत्या शर्मा, संतोष यादव, डीके गुप्ता, श्रीप्रकाश मिश्रा, भूप सिंह सैनी, जगदीश राठी, पृथ्वी सिंह तुर्क, हरप्रीत चीमा, बलजीत सिंह, सतीश दयालपुर, रणबीर नंबरदार, सुनीता नेहरा, सुनीता बतान, नीलम, अनिल गोयल, विजय सभरवाल, विनोद जिंदल, भगवंत विर्क, दलबीर एडवोकेट, राय साहब शर्मा, राज कुमार, जीत सिंह शेर व सुरेश पाली, दुर्ग सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।
पूर्व सीएम बोले- अंग्रेजों के समय से हो रहे किसान आंदोलन, लेकिन इतना बड़ा आंदोलन कभी नहीं हुआ
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार दोषी है। विपक्ष के तौर पर कांग्रेस बढ़ती महंगाई को खुलकर उठा रही है। इस मुद्दे को संसद में भी उठाया गया और अब हरियाणा विधानसभा में भी उठाएंगे। विधानसभा में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी।
सरकार पहले खुद नौकरियों को विज्ञापित करती है। फिर खुद विड्रा कर लेती है। कभी पोस्ट ही रद्द हो जाती हैं। 1907 में भी अंग्रेजों के समय संघर्ष हुआ। अजित सिंह, लाला लाजपत राय और उनके खुद के दादा ने संघर्ष किया था, लेकिन किसानों का कभी इतना बड़ा संघर्ष नहीं देखा। सरकार को चाहिए कि शांति पूर्ण तरीके से हल निकाले। दुःख है कि किसान अपनी फसलें नष्ट कर रहे हैं। कहा कि लाल किले के दोषियों को सजा अवश्य मिलनी चाहिए। इस मामले में किसान का कोई दोष नहीं।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.