पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गांधीयन कलेक्टिव इंडिया के आह्वान पर शनिवार को देस हरियाणा टीम के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर एक दिन के उपवास पर बैठे। मजदूर, किसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था व पर्यावरण के मुद्दों पर यह अनशन किया गया। अनशन पर बैठने की यह श्रृंखला मणिपुर, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और असम में पूरी हो चुकी है।
देस हरियाणा के संपादक डॉ. सुभाष चंद्र, विकास साल्याण, ब्रजपाल, अंजू और सुनील दत्त उपवास पर बैठे। इसके साथ महात्मा गांधी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग का पाठ किया और गांधी के जीवन और विचारों पर चर्चा की। डॉ. सुभाष ने कहा कि गांधीयन कलेक्टिव इंडिया का मानना है कि देश की मौजूदा राजनीति में अंतिम जन को केंद्र में होना चाहिए। यह मुहिम इसी को देखते हुए शुरु की गई है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.